February 10, 2026 |
क्राइमखेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेशव्यापार

साहूकारी एक्ट के तहत होने वाली कार्यवाही का सराफा एसोसिएशन कुक्षी ने किया विरोध किया..

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

साहूकारी एक्ट के तहत होने वाली कार्यवाही का सराफा एसोसिएशन कुक्षी ने किया विरोध किया..

आधे दिन व्यापार बंद रख , IAS SDM विशाल धाकड़ से की सौजन्य भेंट ।..*

प्रसाशन सुदखोरी और साहूकारीता के अंतर को समझे  हम सुथखोरी के खिलाफ हैं, व्यापारी एसोशियन..*

कुक्षी* सराफा व्यवसाय और साहूकारीता का चोली दाम का साथ हे और ये दोनों एक दूसरे के बिना नहीं चल सकते , इसलिए सराफा व्यापारी को साहूकारिता भी अपनाना पड़ती हे । उक्त विचार पत्रकारों के बीच सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक रामप्रताप गुप्ता ने कहे ।

आज सराफा व्यापारियों ने साहूकारी एक्ट के तहत हो रही व्यापारीयो पर कार्यवाही के विरोध में आधे दिन सराफा प्रतिष्ठान बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया , साथ ही सभी व्यापारियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , विशाल धाकड़ से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा । जिसपर ias विशाल धाकड़ ने शासन के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि हम शासन के आदेश और कानूनी प्रक्रिया के अधीन अपनी कार्यवाही कर रहे हे तथा व्यापारियों से भी आग्रह किया कि आप भी पारदर्शी व्यापार करे , जिससे कि कानूनी उलझनों में न उलझना पड़े ।

यहां यह उल्लेख करना आवश्यक हे कि सराफा का व्यवसाय बिना साहूकारी व्यवस्था के अधूरा हे । सोना चांदी के गहने को आम आदमी भूख प्यास के लड्डू समझता हे और मुसीबत के समय वह या तो बेचता हे या गिरवी रखता हे ।जिसके लिए उसे सराफा व्यापारी के यह ही जाना पड़ता हे । जिसे व्यापारी खरीद कर या गिरवी रखकर व्यक्ति की रुपयों की पूर्ति करता हे क्ल

सराफा एसोसिएशन के संरक्षक नरेश चौधरी ने कहा कि प्रशासन की कार्यवाही दोषपूर्ण हे प्रशासन पुलिस सहित पूरे दलबल के साथ व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जाता हे एवं सभी जायज नाजायज दस्तावेजों को खंगालता हे तथा व्यापारी जो कि बे गुनाह हे उसे अपराधी घोषित करने की कोशिश करता हे ।

वही सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राणा जी गुप्ता ने कहा कि प्रसाशन सुदखोरी और साहूकारी मे अंतर को समझे – हम भी सुथखोरी के खिलाफ हैं इस अंतर को प्रसाशन को समझना होगा।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ias SDM विशाल से मुलाकात करने वाले में एसोसिएशन के संरक्षक , रामप्रताप गुप्ता , मोहनलाल हेड़ाऊ , नरेश चौधरी , अध्यक्ष केनेडी गुप्ता , उपाध्यक्ष चेतन सोनी , सचिव , कपिल जसमतिया , कोषाध्यक्ष सचिन जोजावरा , सदस्य कमल सोनी , प्रसन्न मंडोरा , देवेंद्र मंडोरा ,
दीपेश सोनी, प्रसन्न सोनी, आदेश बाड़मेर , राजेंद्र बड़मेरा , विपिन मंडोरा , चेतन सोनी , विशाल जोजावरा , अमन बाड़मेर , निर्मल सोनी , आदेश जारोला राजेश हेड़ाऊ , जयंतीलाल वाणी , माइकल गुप्ता , दिनेश गुप्ता , मुकेश सोनी , रविराज सोनी , प्रभु कसेरा , सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़

( संपादक सज्जाद खान )


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close