February 8, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशमौसमव्यापारहेल्थ

कुक्षी, दिनांक 30.07.2025 पेड़ पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट’

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

कुक्षी, दिनांक 30.07.2025 पेड़ पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट’

दिनांक दिनांक 30.07.2025 को ग्राम पंचायत ढुकनी में विधिक जागरूक्ता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त विधिक जागरूक्ता शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति तहसील न्यायालय कुक्षी से डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने ग्राम ढुकनी के शासकीय विद्यालय के उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया ।

कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। भारतीय संविधान में छः मौलिक अधिकारों के साथ ही ग्यारह मौलिक कर्तव्य है जिनका पालन हम सबको करना चाहिए। उक्त शिविर में ग्राम ढुकनी की पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अंबुज पाण्डेय ने व्यक्त किया कि पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जो हमारी प्राण वायु है। पेड़ हमारे बिना जीवित रह सकते हैं, लेकिन हम उनके बिना जीवित नहीं रह सकते है। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सचिन कुमार जाधव ने ग्रामीण जन से अधिक से अधिक पेड लगाने का अनुरोध किया। ज्ञातव्य हो कि 15 जुलाई से तीन माह के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय उच्च न्यायालय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वृक्षारोपण का केम्पैन चला रहा है। श्री हर्ष राज दुबे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि आगे इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दिनेशचंद्र पाटीदार, अधिवक्ता श्री विरेंद्र चौहान, अधिवक्ता श्री दिलीप सोलंकी, अधिवक्ता श्री प्रकाश कन्नौज, अधिवक्ता श्री ध्रुव राठौड़ एवं ग्राम ढुकनी के पटेल व विद्यालय के स्टाफ के साथ ही अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

नायब नाजिर सिविल न्यायालय कुक्षी, जिला धार (म.प्र.)

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक  (सज्जाद खान)


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close