February 9, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशमौसम

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे बाग, सीसी रोड का किया लोकार्पण

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे बाग, सीसी रोड का किया लोकार्पण

बाग। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बाग क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान विधायक विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे। इस दौरान विधायक ने पेयजल टैंकर, सीसी रोड, सामुदायिक भवन के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों अनेक सौगाते दी। शाम को विधायक सिंघार बाग पहुंचे। जहां नगर के वार्ड नंबर 04 में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। आमजन ने बताया रोड निर्माण से पहले सड़क की स्थिति बहुत ही खराब थी जिसको लेकर वार्ड वासी बहुत परेशान थे। लगातार रोड की मांग उठ रही थी। वार्ड नंबर 04 प्रतिनिधि जाफर खान द्वारा क्षेत्रीय विधायक सिंघार को अवगत कराया। आमजन की मांग पर विधायक ने तत्काल 4 लाख रु की राशि स्वीकृत करी। रोड निर्माण पश्चात वार्ड वासियों ने उमंग सिंगार जी का आभार माना और उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर के उपसरपंच रोहित झंवर, कांग्रेस नेता स्वतंत्र जोशी, सलाम पठान, सयूम नेता, फिरोज खान, हाजी जमाल खान, नत्थू भाई टेलर, हसीर भाई, शराफत पठान, गफ्फार चाचा, हाजी इकबाल ठेकेदार, मन्नान भाई, अरशद भाई, ठेकेदार निसार, भूरू नेता सहित वार्ड वासियों के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश अगाल ने किया। आभार निसार पठान ने माना।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ बाग़ से सहज़ाद खान भारती की रिपोर्ट,


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close