February 8, 2026 |
क्राइमदेशमध्यप्रदेश

सिंघाना में ज्वेलरी दुकान मे हुई लूट का पर्दाफाश”*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

सिंघाना में ज्वेलरी दुकान मे हुई लूट का पर्दाफाश”*

दिनांक 03.05.2025 को रात्रि कस्बा सिंघाना में फरियादी शाहजी माने निवासी सिंघाना की जगन्नाथ ज्वेलर्स दुकान मे अज्ञात बदमाशो ने घुसकर ज्वेलर्स के साथ मारपीट कर दुकान की तिजोरी मे रखे सोना चाँदी के आभूषण व नगदी रूपये ले गये थे । जिस पर तत्काल मनावर सिंघाना पुलिस को सूचना मिलते ही/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह
मार्गदर्शन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (मनावर) श्रीमती अनु बेनीवाल
के नेतृत्व मे कई टीमे गठित की गई ।
घटना में चार बदमाश ज्वेलरी दुकान के अन्दर घुसे एंव दो बदमाश दुकान के बाहर मोटर साईकिल पर रहे । बदमाशो ने सुनार के साथ मारपीट कर दुकान की अलमारियो को खोलकर सोना चाँदी एंव नगदी निकालकर दो बैगो मे भर ली । जिसकी पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित घेराबंदी की जिसमे बदमाशो की एक पल्सर मोटर साईकिल खराब होने से दो आऱोपी पैदल भागने लगे । जिसमे से एक आऱोपी राहुल पिता किशोरीलाल निषाद जाति केवट उम्र 25 साल निवासी फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश को पुलिस पकडने मे कामयाब हो गई । जिसके कब्जे से एक सोना चाँदी नगदी भरा बैग जप्त किया गया ।
धार पुलिस ने तत्परता से काम करते हुए आरोपीयो का देवास मे बोलेरो गाडी से भागना होना पाया । रास्ता अधिक होने से देवास पुलिस को मदद के लिए बोला गया जिन्होने तुरन्त टीम भेजकर नाकाबंदी कर बदमाशो (1) कल्याण उर्फ कल्ला निषाद पिता हाकमसिंह उम्र 28 साल (2) दीपक दिवाकर पिता रामगोपाल उम्र 32 साल (3) शिवराम उर्फ पिन्टो यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 22 साल (4) आसिफ अब्बासी पिता चाँदमिया अब्बासी उम्र 23 साल (5) सर्वेश निषाद पिता अनुपसिंह उम्र 20 साल (6) विरभान निषाद पिता विघाराम निषाद उम्र 28 साल निवासीगण उत्तरप्रदेश से भरी बोलेरो गाडी को पकड लिया । सभी बदमाश बोलेरो गाडी सहित धार पुलिस की कस्टडी मे आ चुके है ।

सभी आपराधि के रिकार्ड होंना पाए गए जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

इस दौरान
धार पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

*फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान*


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close