February 9, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे बालाघाट,* *आदिवासी बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया।*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे बालाघाट,*

आदिवासी बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया।

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज बालाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने दुगलाई गांव पहुंचकर आदिवासी बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की अत्यंत दुखद और शर्मनाक घटना के पीड़ित परिवारों से भेंट कर उनका दुख साझा किया।

इस अवसर पर उमंग सिंघार ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है बल्कि समाज को झकझोर देने वाली भी है। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और न्याय की मांग को मजबूती से उठाएगी।

इस दौरान विधायक श्री संजय उईके , विधायक श्री मधु भगत , विधायक श्री विवेक पटेल , विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा , विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे , पूर्व सांसद श्री विशेश्वर भगत , पूर्व विधायक डॉ. अशोक मस्कोले , पूर्व विधायक श्रीमती हिना कावरे , प्रदेश महामंत्री श्री राजा बघेल , प्रभारी श्री राजेश यादव सहित कई अन्य सम्माननीयजन उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close