
मनावर पुलिस को मिली सफलता “240 क्विंटल डालर चना चोरी गया किया जप्त,

डालर चने की अमानत मे खयानत कर धोखाधडी करने वाले ड्रायवर, ट्रक मालिक व अन्य एक को गिरफ्तार कर 27 लाख रूपये किमती डालर चना व ट्रक को किया बरामद

मनावर पुलिस जानकारी अनुसार 20.08.2025 को अजय सोगानी निवासी मनावर के कुराडाखाल स्थित सोगानी ट्रेडर्स मनावर से कांडला गुजरात के लिए ट्रक में डालर चना 240 क्विंटल का जिसकी किमती करीबन 27 लाख रूपये होना बताई गई, जिसे भरकर चालक मनोज अजनारे निवासी बोहरला के साथ भेजा गया था।

जिस पर ट्रक चालक मनोज अजनार द्वारा अमानत मे खयानत कर धोखाधडी कर खाली ट्रक को सरदारपुर हाईवे के पास ढाबे पर खडी कर भाग गया था। जिसपर डॉलर चना मालिक टेडर्स अजय सोगानी की रिपोर्ट पर थाना मनावर पर अमुक धारा में प्रकरण दर्ज कर,
पुलिस टीम मनावर को
वाहन चालक मनोज की पतारसी कर धामनोद हाईवे से गिरफ्तारी की गई मनोज से पुछताछ करते अपने ट्रक मालिक मुजाहिद खान व उसके साथी समीर शेख, साजिद निवासी सागौर के साथ मिलकर ट्रक मे भरे 240 क्विंटल डालर चने को कालीबिल्लौद तरफ रखना बताया गया,बाद लगातार दबिश देकर इण्डोरामा से आरोपी मुजाहिद खान व समीर शेख की गिरफ्तारी की गई उनके द्वारा बताये अनुसार कालीबिल्लौद से आऱोपीयो की निशादेही पर 240 क्विंटल डालर चना बरामद किया गया । घटना के अन्य आऱोपी की तलाश जारी है ।
निरीक्षक ईश्वरसिंह थाना प्रभारी मनावर,
मनोज पाटीदार, ललित कुमरावत, आरक्षक आशीष पाल, आरक्षक राहुल बांगर का सराहनीय योगदान रहा ।
मनावर से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट




