भगवानपुरा गुरुद्वारा पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के एडवाइजर, समाजजनों से की मुलाकात।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

भगवानपुरा गुरुद्वारा पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के एडवाइजर, समाजजनों से की मुलाकात।

भगवानपुरा। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के मध्य प्रदेश एडवाइजर गुरदीपसिंह भाटिया शनिवार शाम छः बजे भगवानपुरा के सतीपुरा स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और नवीन बन रहे गुरुद्वारे का निरीक्षण किया। वहीं सिकलीगर समाज के लोगों से मिलकर मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान समाज के लोगों ने भाटिया को अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया। समाजजनों ने बताया कि, अभी भी समाज के लोगों पर देशी कट्टों के फर्जी केस बनाए जा रहे हैं। इसे बंद किया जाना चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान गुरदीप भाटिया ने कहा कि, शासन प्रशासन स्तर से शिविर लगाकर समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा हैं। सभी लोग अवैध धंधा छोड़कर अच्छे व्यापार से जुड़ चुके हैं। हमारी ओर से भी इन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। धुलकोट और भगवानपुरा की संगत को रहवासी पट्टे भी उपलब्ध कराये गए हैं। साथ ही फर्जी केसों में भी काफी हद तक कमी आई हैं। वहीं नवीन गुरुद्वारे के लिए भाटिया ने समाजजनों को 50हजार रुपए की राशि दान स्वरूप दी । इनके साथ त्रिलोचन भाटिया,अमरजीत भाटिया सनी भाटिया मौजूद रहे। बता दे कि,अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबालसिंह लालपुरिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के एडवाइजर गुरदीप भाटिया सिकलीगर समाज के लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गोपालसिंह भोंड,बलजीतसिंह भाटिया, ज्ञानी प्रीतमसिंह, ज्ञानी गोविंदसिंह, ज्ञानी राजकुमार,किशोरसिंह खालसा,होशियारसिंह, जालमसिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
*फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट*



