February 8, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशविदेश

धार जिले के टांडा से मीसा बंदी नरवरसिह चौहान का निधन

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

धार जिले के टांडा से
मीसा बंदी नरवरसिह चौहान का निधन
टांडा नगर के राजपूत समाज के वरिष्ठ जनसंघ एवं जनता दल के समय के नेता पूर्व पत्रकार समाज सेवी श्री नरवरसिंह चौहान का 75 वर्ष की उम्र में रविवार दोपहर में आकस्मिक निधन हो गया।

श्री नरवरसिंह चौहान ने छात्र जीवन से ही राजनीति तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा तथा समाज सेवा को लक्ष्य बनाया आपने जन सेवा तथा पीड़ितो को मदद दिलाने के उद्देश्य से राजनीति को चुना था किंतु कभी भी राजनेतिक पद की लालसा नहीं की*

आपात काल के दोरान आप मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 19 माह तक जेल में बंद रहे आपको पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम जी वर्मा रघु ठाकुर सहित कई बड़े नेता व्यक्तिगत जानते थे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा मीसा बंदियों को सम्मान देकर उनका गौरव बडाया मीसा बंदी नरवरसिह जी चौहान का प्रतिवर्ष स्वत्रंतता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारी उनके निवास पर आकर सम्मान करते थे*

श्री नरवरसिह चौहान की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10 बजे निज निवास बस स्टेंड टांडा से निकलेगी मध्य प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी नगर पत्रकार संघ , ग्राम पंचायत टांडा समाज सेवी संस्थाएं के द्वारा अंतिम यात्रा पर उनका साल एवं पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई*

अंतिम यात्रा निजी निवास बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते मुक्तिधाम पर पहुंची जहां पर उनके बड़े पुत्र पवन ठाकुर एवं कान्हा ठाकुर ने मुखानी दी अंतिम यात्रा में पधारे नगर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए नेता जनप्रतिनिधि समाज बंधुओ अधिकारियों ने शोक सभा में अपनी संवेदना व्यक्त की*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ टाण्डा धार से पप्पू शर्मा की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close