बस चालक से मारपीट, 15 से ज्यादा आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम; महिला-बच्चे रोने लगे; 5 आरोपी गिरफ्तार
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ (सज्जाद खान)

बस चालक से मारपीट, 15 से ज्यादा आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम; महिला-बच्चे रोने लगे; 5 आरोपी गिरफ्तार

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ (सज्जाद खान)
जोबट-इंदौर रूट पर एक बस चालक के साथ शुक्रवार को हुई मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया है। टांडा से एक किमी पहले करीब 15 लोगों ने यात्री बस को रोककर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एक यात्री ने भी इसका वीडियो बनाया। मारपीट के दौरान बस में सवार महिलाएं और यात्री भयभीत नजर आए वीडियो सामने आने के बाद टांडा पुलिस हरकत में आई।
*एक दिन पहले जेसीबी से टकराई थी बस*
घटना से एक दिन पहले ग्राम अखाड़ा में यश बस सर्विस की बस को जेसीबी की टक्कर लग गई थी। इस बात को लेकर जेसीबी मालिक से विवाद हुआ था। बदला लेने के लिए अगले दिन सुबह 11 बजे करीब 15-20 लोगों ने बस रोककर चालक की पिटाई की।
पीड़ित बस चालक प्रताप सिंह, जो ग्राम झिरपन्या का रहने वाला है, अन्य लोगों के साथ टांडा पुलिस थाने रिपोर्ट लिखवाने गया। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
*वीडियो सामने आने पर पुलिस ने लिया एक्शन*

शुक्रवार तक टांडा पुलिस इस घटना से अनजान बनी रही शनिवार को मारपीट का वीडियो सामने आने पर आनन फानन में कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता टांडा थाने पर पहुंचे और बयान जारी किया कि मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है और 5 आरोपी चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ (सज्जाद खान)



