जन आंदोलन का राष्ट्रीय समन्वय नर्मदा बचाओ आंदोलन ,दूसरे दिन भी युवा प्रेरणा शिविर जारी*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

जन आंदोलन का राष्ट्रीय समन्वय
नर्मदा बचाओ आंदोलन
दूसरे दिन भी युवा प्रेरणा शिविर जारी


आज दूसरे दिन शिविर का सत्र कल हुई चर्चाओं के अनुभव क्या रहे विश्लेषण हुआ। आज सुबह प्रतिभागी दो क्षेत्र के पुनर्वास स्थल का दौरा किया गया। कणपुर बसाहट में लोगों के साथ बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझा और विस्थापन की जमीनी हकीकत को समझा।
सत्र में की शुरुआत में शिक्षा का बाजारीकरण और समान शिक्षा प्रणाली क्यों लागू नहीं हो रही है, इस पर चर्चा की गई। योगिनी ने एकलव्य विद्यालय आश्रम विद्यालय शिक्षकों की कमी के मुद्दे को उठाया और इस कारण बच्चों की पढ़ाई छूट रही है।

जन स्वास्थ्य अभियान इंडिया के संयोजक अमूल्य निधि ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में कमी, सरकारी अस्पतालों में सुविधा न होना और सरकार द्वारा अस्पतालों को निजी हाथों में देना, जनता के स्वास्थ्य अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अनैतिक दवा प्रशिक्षण से देश में 6500 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 27000 लोगों की गंभीर शारीरिक कष्ट का परिणाम भुगत रहे हैं।इसी तरह सिलिकोसिस बीमारी से करीब 500 से अधिक लोग की मौत हो चुकी है। अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिले में करीबन 2000 लोग इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं। दूसरा कि मध्य प्रदेश राज्य में आयुष्मान कार्ड के नाम पर निजी अस्पतालों में लोगों के साथ भारी लापरवाही हो रहा है। स्वास्थ्य और सामाजिक कारक जोड़ते हुए हमें स्वास्थ्य अधिकार के मुहिम को मजबूत करना है।

मनीष देशपांडे और नर्मदा बचाओ आंदोलन के राहुल यादव ने सूचना का अधिकार कानून संशोधन के बारे में चर्चा की गई लोगों को सूचना का अधिकार कानून का फॉर्म दिया गया और कैसे अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए अलग-अलग मुद्दे पर जानकारी मांग सकते हैं सरकार इस कानून को कमजोर करना चाहती है इसलिए जरूरी है हमें मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। राहुल यादव ने बताया कि नर्मदा घाटी में फर्जी रजिस्ट्री जो हुई उसमें सूचना का अधिकार कानून का उपयोग कर कई जानकारी निकाली गई बाद में न्यायालय के द्वारा झा आयोग का गठन किया गया। इसमें नर्मदा घाटी बहुत बड़ा भ्रष्टाचार साबित हुआ हैं।इस मुद्दे को उजागर किया गया ज्ञात हो कि इस शिविर के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय आशीष मंडलोई ने सूचना का अधिकार के अंतर्गत ही जानकारी निकाल कर फर्जी रजिस्ट्री को उजागर किया था।
रोजगार का अधिकार रोजगार गारंटी कानून आजीविका के अधिकार चर्चा हुई इसके साथ ही संविधान के ऊपर चर्चा हुई संवैधानिक मूल्यों को जरूरत है इस पर बातचीत की गई।
खेती किसानी के मुद्दे पर अधिवक्ता आराधना जी ने अपनी बात रखी और महेश शर्मा ने जैविक खेती जैविक खेती महत्व पर अपनी बातचीत की गई। काले कानून को वापस करवाने का कार्य किया गया किसानों को किसानों को एसपी का लाभ मिलना चाहिए।
आखिरी सत्र में नर्मदा बचाओ आंदोलन की कमल यादव ने गीत कविताओं की माध्यम से लोगों को सामाजिक मुद्दे पर प्रेरित किया।
युवा युवती सहारा ने कहा कि सतत विकास क्यों जरूरी है और इस पूरे विकास पर विकास का मॉडल कैसा होगा उसे पर हम युवाओं को बच्चों को भी चर्चा करने की जरूरत है हम कैसा समाज चाहते हैं।
मेधा पाटकर ने आगे के दिशा पर चर्चा की हो आह्वान किया गया कि इस कार्य को आगे कैसे बढ़ाया जाए यह भी जरूरी है।
*भगवान सेप्टा, मोहन भाई, गेंदालाल, महेंद्र तोमर, भागीरथ यादव*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान




