*पिता की मृत्यु पर बेटियों ने दिया कंधा,निभाई अंतिम संस्कार की रस्में*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

*पिता की मृत्यु पर बेटियों ने दिया कंधा,निभाई अंतिम संस्कार की रस्में*


खरगोन। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के विद्वान आचार्य और सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ पंडित का 89 वर्ष की उम्र में रविवार देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को स्थानीय मुक्तिधाम मे किया गया। उनके निधन पर बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। परिजन माइकल दुबे ने बताया कि भाटवाड़ी मोहल्ला निवासी सेवा निवृत्त व्याख्याता विश्वनाथ पंडित लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार में छह बेटियां साधना,सपना, सुलक्षणा, विजयता, नेहा और नीता है। उनके एक नौजवान बेटे अंकित का महज 21 वर्ष की आयु में हृदयाघात से 2011 में निधन हो गया था। इसके बाद से बेटियां ही उनकी देखभाल करती थी। पिता की मृत्यु पर बेटियों ने ही पिता की अर्थी को कंधा दिया। मुखाग्नि उनकी बेटी डॉक्टर विजयता पंडित ने दी। बेटियों द्वारा अंतिम संस्कार की रस्में निभाने का दृश्य देख सभी समाज जनों ने बेटियों पर गर्व महसूस किया। अब
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन इसहाक पठान की रिपोर्ट*



