February 9, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चंचल पाटिदार की मांग पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के ग्रांम डेहरी में आगजनी से

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

प्रदेश भाजपा मंत्री श्री जयदिप पटेल ओर धार ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चंचल पाटिदार की मांग पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

कुक्षी। मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम में धार जिले के मनावर के उमरबन पधारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भाजपा प्रदेश मंत्री जयदिप पटेल एवं धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटिदार ने विगत दिनों कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डेहरी निवासी दुदासिह जामोद एवं उनके परिवार के कुल चार मकानो में अज्ञात कारणों से लगी आग से नष्ट हुई सम्पत्ति व खाद्य सामग्री एवं अन्य नुकसान को लेकर विस्तृत रूप से पत्र देकर घटना की जानकारी दी ओर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि दीये जाने की मांग की।

उक्क्त अग्निकांड घटना को संज्ञान में बताते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र को एक लाख रु व स्वयं मुख्यमंत्री जी ने अपनी मुख्यमंत्री सहायता निधि से दो-दो लाख रु सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा मंच से कर आदिवासी किसान परिवार को राहत प्रदान करने और सरकार की आदिवासी समाज के प्रति अपनी सवेंदनशीलता प्रकट की।।

मुख्यमंत्री जी द्वारा आग से पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर तत्काल मंच से तीन-तीन लाख रुपए प्रति परिवार को देने की मंच से ही घोषणा करने पर प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल एवं धार ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान,


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close