महाशिवरात्रि से पहले दिन श्री लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर में मेहंदी व हल्दी की रस्म निभाई गईं : 25
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान
*महाशिवरात्रि से पहले दिन श्री लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर में मेहंदी व हल्दी की रस्म निभाई गईं : 25 फरवरी को महिला संगीत व 26 फरवरी को होगा शिव-पार्वती का विवाह, भव्य बारात में उमड़ेंगे श्रद्धाल…*

नगर कुक्षी के प्राचीनतम श्री लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर त्री दिवसीय महोत्सव पर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार दोपहर को मंदिर परिसर में शिव-पार्वती विवाह की रस्म के दौरान बाबा नीलकंठेश्वर जी को वर- वधू पक्ष द्वारा मेहंदी लगाई गई एवं बाबा के वस्त्र धोती, कुर्ता और माता जी की साड़ी भेंट की गई, व देर शाम को हल्दी की रस्म बड़ी धूमधाम से निभाई गई। पुरुष व महिलाए पिले परिधानों में सजे हुए थे। इसके बाद एक-दूसरे को भी हल्दी लगाई ।
मंदिर समिति ने बताया कि त्री दिवसीय उत्स्व के उपलक्ष मे 25 फरवरी को नगर के सर्व सनातन समाज द्वारा महिला संगीत बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, व 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन शिव-गौरा का विवाह होगा। सभी वैवाहिक रस्में विधि-विधान से की जा रही हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में नगर के करीब 32 से अधिक समाज द्वारा तन मन धन से सामूहिक योगदान रहा है जो सनातन धर्म के अनुयायी हैं । इस आयोजन को सम्पूर्ण नगर के हिन्दू समाज द्वारा मिलकर मनाया जा रहा हैं।
श्री लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर की महत्ता बताते हुए समिति ने कहा कि यह एक प्राचीन धार्मिक धरोहर है। नगर के पौराणिक इतिहास में इस मंदिर का उल्लेख मिलता है।



