भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव के अवसर पर 30 अप्रेल को होगा अभिषेक एवं 04 मई को निकलेगी शोभायात्रा_*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव के अवसर पर 30 अप्रेल को होगा अभिषेक एवं 04 मई को निकलेगी शोभायात्रा_*

कुक्षी**- सर्व ब्राह्मण समाज कुक्षी के द्वारा भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव (अक्षय तृतीया) अवसर पर तहसील स्तरीय भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां बड़ी उमंग के साथ की जा रही है उक्त कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज कुक्षी के अध्यक्ष प.कमलेश परसाई ने बताया कि ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर होने वाले आयोजन को लेकर वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन मे सर्व ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी के सदस्यों एवं समाज बंधुओ के द्वारा सक्रिय होकर कार्य किए जा रहा हैं घर घर पहुंच कर निमंत्रण दिया जा रहा है इस आयोजन मे कुक्षी सहित पुरी तहसील क्षेत्र से ब्राह्मण समाज के बंधुजन उपस्थित होंगे । भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शनिवार 30 अप्रेल 2025 बुधवार को कुक्षी नगर के लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर (सरकारी मंदिर) में प्रातः 9:00 बजे से भगवान परशुराम जी का अभिषेक व पूजन एवं दोपहर महिला मंडल एवं बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा एवं दिनांक 04 मई 2025 रविवार को दोपहर 03 बजे कुक्षी नगर के साईं मंदिर प्रांगण से भव्य चल समारोह नगर को विभिन्न मार्गों से निकाला जाएगा जिसका समापन माधव श्री प्रसदाम परिसर लोणी दरवाजा पर होगा जहां महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज कुक्षी के द्वारा सभी विप्र बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ , प्रधान संपादक सज्जाद खान,,


