खरगौन ,स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन। उन्होंने उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं से कहा कि छात्र जीवन, आपके भविष्य
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान ,

खरगौन में स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ। उत्क्रष्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं से कहा कि छात्र जीवन, आपके भविष्य,



खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, विधायक बालकृष्णध् पाटीदार, एसपी धर्मराज मिना,सहायक आयुक् प्रशांत आर्य जिला शिक्षा अधिकारी जी एस कानुडे ,नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी आदिवासी विकास विभाग प्रशांत आर्य ने स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं से कहा कि छात्र जीवन, आपके भविष्य निर्माण की नींव है। छात्र जीवन के दौरान हमारे द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित अर्जित किया गया ज्ञान ही हमें एक सफल युवा के रूप में ढालता है। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद और व्यवहारिक ज्ञान पर जोर देते हुए कहा कि न केवल कक्षा में दी जाने वाली शिक्षा से हम सीखते हैं बल्कि एक ऐसी शिक्षा जो हमें व्यावहारिक, प्रेक्टिकल अनुभव दे उससे हम विषयों की सही समझ विकसित कर पाते हैं। अत: शिक्षक विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा में भागीदार बनाएं, फील्ड विजिट कराएं और छात्र.छात्राओं को मौलिक अनुभव प्रदान करें। उन्होंने विद्यालय की मेधावी छात्राओं सहित विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया और निरंतर आगे बढऩे की शुभकामनाएं दीं।
*फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान कि रीपोर्ट*



