ब्रजवासी गवली समाज द्वारा गौमाता का श्रंगार किया व उनका पूजन कर पड़वा पर्व धूमधाम से मनाया गया*
*कुक्षी* - ब्रजवासी गवली समाज कुक्षी द्वारा अपना पारंपरिक त्यौहार पड़वा पर्व पर माता बहनों तथा सभी समाजजनों द्वारा संयुक्त रूप से गोवर्द्धन भगवान की पुजा अर्चना कर धूमधाम से मनाया।

ब्रजवासी गवली समाज द्वारा गौमाता का श्रंगार किया व उनका पूजन कर पड़वा पर्व धूमधाम से मनाया गया*

कुक्षी* – ब्रजवासी गवली समाज कुक्षी द्वारा अपना पारंपरिक त्यौहार पड़वा पर्व पर माता बहनों तथा सभी समाजजनों द्वारा संयुक्त रूप से गोवर्द्धन भगवान की पुजा अर्चना कर धूमधाम से मनाया।
इस अवसर और मातृशक्ति व समाजजनों ने एकत्रित होकर गौमाता की पुजा अर्चना की। इस आयोजन में ब्रजवासी गवली समाज के साथ श्री कृष्ण गौ सेवा समिति के सभी सदस्यों द्वारा भाग लिया।
इस आयोजन में श्री कृष्ण गौ सेवा समिति द्वारा सभी गौ माता को गौ ग्रास खिलाया गया व सभी गौ पालको को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस आयोजन के पश्चात गवली समाज के सभी समाजजनों व मातृशक्ति द्वारा गौमाता के गोबर से बनाये गये भगवान गोवर्द्धन जी की पुजा अर्चना कर व सामाजिक परम्परा अनुसार लोकगीत गाकर पुजा अर्चना की तत्पश्यात सभी छोटे बड़े समाजजनों ने आपस में गले लग कर व छोटो ने बड़ो के पैर लग कर एक दुसरे को दीपावली व पड़वा पर्व की बधाई शुभकामनाये दी।




