जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ*



पुरे प्रदेश मे जल सरक्षण हेतु कई अभियान चलाए जा रहे है जिसमे राज्य शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया है जिसमे नगर एवं ग्राम के लोगो को जल सरक्षण के कई उपाए बताये जा रहे है राज्य शासन द्वारा यह अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत आज दिनांक 26/4/2025 को कुक्षी तहसील के ग्राम टांडा मे एसडीएम कुक्षी विशाल धाकड़ की उपस्थिति में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के ग्राम सभा का आयोजन किया गया इस दौरान ग्राम पंचायत टांडा की सरपंच श्रीमती वर्षा लक्की ठाकुर, जनपद सदस्य एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे इसके साथ ही एसडीएम विशाल धाकड़ ने गांव की प्राचिन बाउडी का निरीक्षण कर साफ सफाई कार्य को लेकर निर्देश दिए ग्रामों में कूप मरंम्मत, तालाब जीर्णोद्धार, डैम की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य को लेकर जानकारी दी तथा नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई है।
टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट



