शासकीय आई टी आई कॉलेज भगवानपुरा में पी एम विश्वकर्मा का कार्यशाला आयोजित
फास्ट न्यूज जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान कि रीपोर्ट

शासकीय आई टी आई कॉलेज भगवानपुरा में पी एम विश्वकर्मा का कार्यशाला आयोजित


भगवानपुरा! शासकीय आई टी आई भगवानपुरा में एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के इन्दौर कार्यालय द्वारा पी एम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्राचार्य प्रहलाद चौहान द्वारा किया गया है सहायक निर्देशक गौरव गोयल, एमएसएमई इन्दौर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खरगोन के प्रबंधक धन्नजय शुक्ला एवं उनके कार्यालय के अन्य अधिकारी , लीड बैंक अधिकारी एसएस सोलंकी भारतीय डाक विभाग से महेन्द्र साकेत के साथ आई टी आई के प्रभारी प्राचार्य एवं पी एम विश्वकर्मा के प्रभारी कपिल भुजाड़े तथा स्टाफ के समस्त कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थिति हुए। कार्यक्रम में पंजीयकृत 140 से ज्यादा हितग्राहियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया एमएसएमई के गौरव गोयल द्वारा पंजीकृत हितग्राहियों को स्कीम की जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम के दौरान जिले के एक हितग्राही को पी एम विश्वकर्मा स्कीम का पूर्ण लाभ लेने पर अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया पी एम विष्वकर्मा के तहत 18 ट्रेड के हितग्राही इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहें और इस कार्यक्रम को दीप प्रज्जलित कर शोभा बढाई गई है। कार्यक्रम का संचालन विकास सहायक निदेशक द्वारा किया गया।
फास्ट न्यूज जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान कि रीपोर्ट



