इलेक्ट्रानिक पोल से एल्युमिनीयम तार चौरी करने वाले 2 आरोपियो को पुलिस ने पकड़ा, करीब डेढ़ लाख तार किए जप्त
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान
- इलेक्ट्रानिक पोल से एल्युमिनीयम तार चौरी करने वाले 2 आरोपियो को पुलिस ने पकड़ा, करीब डेढ़ लाख तार किए जप्त

मामला रिंगनोद पुलिस चौकी क्षेत्र है जहाँ इलेक्ट्रानिक पोल से एल्युमिनीयम तार चौरी करने वाली शातिर चौर गैंग को पकड़ने में रिंगनोद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 2 मामलों का खुलासा करते हुए 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

रिंगनोद चौकी प्रभारी जीएस भयडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि करीबन दो साल से लगातार पवन चक्कियों के इलेक्ट्रानिक पोल पर लगे एल्युमिनियम के तार चोरी की घटना हो रही थी
आरोपीयों का पता लगाने में धार एसपी मनोज कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में आरोपी कालु पिता प्यारसिंह अमलियार उम्र 28 साल तथा मुकेश पिता धनसिंह भुरिया उम्र 29 साल दोनो निवासी उण्डेल को गिरफ्तार कर चोरी किए गए एल्युमिनियम के तार 2 क्विंटल, किमती करीब लाख पचास हजार रुपयें के जप्त किए है।*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ रिंगनोद से पप्पू शर्मा की रिपोर्ट



