February 8, 2026 |
खेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेश

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर निकली रथ यात्रा*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

*भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर निकली रथ यात्रा*

कुक्षी*/ नगर में बुधवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथजी के जन्म व दीक्षा कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः से नगर के शिवाजी मार्ग पर स्थित आदिनाथ मंदिर में भक्तों की पक्षाल पूजन के लिए भीड़ लगी रही पश्चात मंदिर जी से नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः आदिनाथ मंदिर में रथ यात्रा सम्पन हुई रथ यात्रा में विराजमान आदिनाथ भगवान की जगह जगज महिलाओ द्वारा गहुली की गई । तालनपुर तीर्थ में महिला मंडल द्वारा जिनालय में पूजन पढ़ाई गई पश्चात् स्वामीवत्सल्य का आयोजन हुआ । मिडिया प्रभारी स्वस्तिक जैन ने बताया मधुकर विहार सेवा समिति के सदस्यों ने प्रातः नगर की गो शाला मे जाकर सभी गौमाता को गो ग्रास का सेवन कारवा कर यह पुण्य लाभ लिया । दोपहर आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर भव्य अंगरचना की गई । बालिका परिषद द्वारा मंदिर जी की भव्य सजावट की गई जो आकर्षण का केंद्र रही । शाम को महिला मंडल व बहु मंडल द्वारा भक्ति की गई पश्चात आदिनाथ मंदिर में सामूहिक आरती की गई । नगर के जैन समाज जन राजेस्थान के ऋषभदेव नगर के केशरिया जी तीर्थ पर दादा आदिनाथ प्रभु की यात्रा करने गए । नगर कुक्षी मे पुण्य सम्राट गुरुदेव श्री के पट्टधर हृदय सम्राट गुरुदेव श्री नित्यसेन सुरिश्वर जी महाराजा आदि ठाणा का भव्य नगर प्रवेश मंगलवार को होगा ।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़

प्रधान संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close