February 8, 2026 |
क्राइमटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

15 जून से लगेगा रेत उत्खनन पर प्रतिबंध इसलिए अभी अवैध उत्खनन चरम पर, फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवास बता रहा जमीनी हकीकत

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

15 जून से लगेगा रेत उत्खनन पर प्रतिबंध
इसलिए अभी अवैध उत्खनन चरम पर, फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवास बता रहा जमीनी हकीकत

रेत का सच प्रदेश में हर साल 2000 करोड़ का अवैध कारोबार

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़

फ़ास्ट न्यूज़ की बिग स्टोरी
शासन-प्रशासन कभी न इसे रोकने के पुख्ता इंतजाम कर पाया, न माफिया पर लगाम
सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स को रेत की उपलब्धता वाले क्षेत्र प्रदान के रूप में घोषित करने के निर्देश दिए। पर अब तक ऐसा नहीं हो पाया। अभी अवैध रेत उत्खनन और ज्यादा बढ़ गया, क्योंकि 15 जून से बारिश के सीजन के चलते रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लग जाएगा।

वीडीयो में आप धार जिले के कूक्षी तहसील के नर्मदा नगर गांव का दृश्य देख रहे हैं। इसमें भी नर्मदा नदी में रेत निकालने के लिए नदी के बीच चौड़ी सड़क बना दी। इन सड़कों से डंपर और जेसीबी, पोकलेन नदी में उस स्थान तक पहुंब जाते हैं, जहां रेत का भंडार है।

रेत का उत्खनन पानी से 5 मीटर दूर से मजदूरों वहीं मशीनों से किया जा रहा है।

मशीनों से रेत खनन, लोडिंग और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हैं।, लेकिन नर्मदा सहित अन्य नदियों में धड़ल्ले से मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

जलमग्न हिस्सों में रेत्त उत्खनन प्रतिबंधित है लेकिन यह लगातार जारी है।
रेत माफिया बारिश के दौरान प्रतिबंध के बावजूद बीच नदी में से भी बेखौफ रेत निकालता है।

नदी का प्रवाह प्रभावित होने के साथ जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close