लोंगसरी (कुक्षी) लोगसरी में मालवीया समाज संगठन के तत्वाधान मे सप्तमी होली मिलन समारो आयोजित हुआ,
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान
लोंगसरी (कुक्षी) लोगसरी में मालवीया समाज संगठन के तत्वाधान मे सप्तमी होली मिलन समारो आयोजित हुआ,

लोंगसरी (कुक्षी) लोगसरी में मालवीया समाज संगठन के तत्वाधान मे सप्तमी होली मिलन समारोह। कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, समाज मीडिया प्रभारी सचिन मालवीया ने बताया कि समाज जनो द्वारा प्रतिवर्ष सप्तमी होली मिलन उत्सव विगत चार वर्षों से मनाया जा रहा है, रंगों का यह त्यौहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है,सभी समाज जन ने गणेश मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की , एवं वरिष्ठ जन ने बताया कि यह त्यौहार ही नहीं बल्कि खुशी,उत्साह,सामाजिक मेलजोल और सभी को सामान समझने का प्रतीक भी है, कार्यक्रम में सभी बच्चे, महिलाएं, युवा साथी डीजे पर होली के गानों पर थिरकते रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी समाज जन के लिए सह भोज दाल, बाटी, रायता, मिष्ठान की व्यवस्था रही। कार्यक्रम में नानीबाई महिला मंडल ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान



