आज के विद्यार्थियों के भावी जीवन के विकास की विधा है स्काउट — टी आई यादव।
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

आज के विद्यार्थियों के भावी जीवन के विकास की विधा है स्काउट — टी आई यादव।


कुक्षी (नि प्र) जीवन को अनुशासित करने व स्वावलंबित बनाने में स्काउट गाइड विद्या महती भूमिका का निर्वाह करती है यह प्रेरक बात कुक्षी थाना प्रभारी राजेश जी यादव ने स्काउट के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्म दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में जमुनादेवी पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल सिलकुआ मे कहीं। विशेष अतिथि। पंडित मनोहर जी मंडलोई वरिष्ठ पत्रकार एवं एआईजे के राष्ट्रीय महामंत्री
एवं डॉक्टर निर्मल पाटीदार जिला संयोजक नगर सुरक्षा समिति ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम कि रूप रेखा जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट भूपेंद्र वर्मा ने प्रस्तुत की अतिथियों का स्वागत जमुना देवी पब्लिक स्कूल सिलकुआ की संरक्षक कमला कुरैशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्काउट की प्रार्थना एवं स्काउट के जनक बेडेन पावेल के चित्र पर
माल्यार्पण कर किया गया।
स्काउट गाइड के इतिहास की जानकारी अक्षय पाटीदार द्वारा दी गई कार्यक्रम मे पीटीआई दिनेश कनेश, मयंक वर्मा, हॉस्टल शिक्षक सिलदार, मोहसिन आगवान एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में आभार स्नेहा हुंडई द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र वर्मा जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट द्वारा किया गया।
प्रधान संपादक सज्जाद खान,,



