February 8, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिहेल्थ

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का शासकीय महाविद्यालय मनावर में शुभारंभ मनावर।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का शासकीय महाविद्यालय मनावर में शुभारंभ

मनावर शासकीय महाविद्यालय, मनावर द्वारा शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “मेरा युवा भारत (MY BHARAT) – डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” विषय पर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गोद ग्राम मोराड स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल में किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ 17 दिसंबर 2025 को हुआ।इस शिविर का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में ग्राम सरपंच, सहायक सचिव, ग्रामीण प्रतिनिधि, विद्यालय प्राचार्य श्री मालवीय, श्री अतुल श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ. मानसिंह अजनार, प्रो. एस.एस. जामोद, डॉ. अशोक कुमार बघेल, डॉ. जी.एस. वास्केल, प्रो. सुरेश कवचे एवं प्रो. सुनील राठौर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सात दिवसीय कार्ययोजना की जानकारी दी तथा ग्रामीण जीवन को समझने एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।द्वितीय दिवस बौद्धिक सत्र में डॉ. ममता भायल ने Gen Z पीढ़ी पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं प्रो. संगीता डावर ने सिकल सेल एनीमिया रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारीतृतीय दिवस बौद्धिक चर्चा सत्र में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए श्री धर्मेंद्र मालवीया एवं श्री निरकारी सर ने “मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ मनावर से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट*


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close