
- डूबने लगी बहन तो भाई ने बचाई जान खुद दही बच पाया लोकेशन धरमपुरी/ गुलाटी

- रक्षाबंधन से पहले ही रक्षा कवच बना भाई नर्मदा नदी में डूबने से एक भाई की मौत, बहन को बचाने के चक्कर में भाई डूबा, हुई मौत गांव में छाया मातम धरमपुरी थाना की घटना
धार जिले के धरमपुरी थाना अंतर्गत ग्राम भो गुलाटी नर्मदा नदी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, नर्मदा नदी में नहाने के दौरान बहन को बचाने के चक्कर में भाई नर्मदा नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक विकाश पिता सुभाष 19 वर्षीय निवासी ग्राम एकलारा, बागली जिला देवास का रहने वाला है, जो अपने परिजनों के साथ भो गुलाटी अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था जहां अपनी बहन के साथ नहाने के लिए नर्मदा नदी पर गया था। नहाने के दौरान अचानक बहन का पैर फिसल गया और वह नर्मदा नदी में बहने लगी जिससे देख मृतक विकास तत्काल बचाने लगा, मृतक ने बहन को तो बचा लिया लेकिन व खुद तेज बहाव में बहने के बाद लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं हांड्रेड डायल सहित गोताखोर दिनेश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नर्मदा में तलाश कर शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है, फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धरमपुरी के शासकीय अस्पताल भेजा गया। धरमपुरी पुलिस ने मृग कायम कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
धरमपुरी (धार) जगन्नाथ यादव धरमपुरी (धार)




