प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा प्रवास के दौरान सनावद आगमन
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा प्रवास के दौरान सनावद आगमन
पोस्ट आफिस चोराहे पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन। कोडावत की घटना को सरकार की लापरवाही बताया

सनावद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दोपहर को खंडवा जाते हुए सनावद के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर कार्यकर्ताओ से मिले कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फुल मालाओ से स्वागत कर अभिनंदन किया। खंडवा जाते हुए बताया कि विगत 4 अप्रैल को खंडवा जिले के ग्राम कुंडावत में एक साथ आठ लोगों की कुएं के दलदल में दम घुटने से मौत हो गई यह सरकार की लापरवाही थी इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सरकार का एक भी नुमाईंदा वहां नहीं पहुंचा। मैं आज शौकाकुल परिवारो को सन्तावना देने उनके घर बैठने जा रहा हूं यह दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुनिता बिरला सह सचिव इंदर बिरला वरिष्ठ नेता नरेंद्र पटेल आशीष चौधरी पार्षद शेरान खान सोनू पेंटर सहीत अनेको लोग मौजूद थे।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज प्रधान संपादक सज्जाद खान ,,




