

धार जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 धारा 3(क) के तहत थाना डही के कुख्यात गुण्डे जितेंद्र पिता ओमप्रकाश वर्मा जाति कहार उम्र 36 साल निवासी डही के विरूद्ध धार जिले की राजस्व सीमा से लगे सीमावर्ती जिले आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, इन्दौर, खरगोन की राजस्व सीमा से बाहर का निष्काशन आदेश दिनांक 02/02/2026 का जारी किया गया है जिसके पालन में अनावेदक जितेंद्र को निष्कासन आदेश की तामिली कराई जाकर आज दिनांक से 03 माह की अवधी के लिए धार जिले एवं इसके सीमावर्ती जिले की राजस्व सीमा से निष्काषित किया गया तथा हिदायत दी गई कि सूचित जिलो की राजस्व सीमा के अतिरिक्त अन्य किसी भी स्थान पर निवास करे और निवास स्थान की जानकारी डाक के माध्यम से अविलम्ब थाना डही पर भेजें तथा बड़वानी पूल से अनावेदक द्वारा बताने पर खण्डवा के लिए रवाना किया गया है! निष्कासन आदेश की मुनादी क़स्बा डही में की गई !
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सज्जाद खान




