February 8, 2026 |
खेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेश

विद्यार्थी स्वयं एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क सेन्टर पर निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन भर सकेंगे*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

द्वितीय अवसर के आवेदन 7 मई से 21 मई तक*
17 जून से प्रारम्भ होगी द्वितीय अवसर की परीक्षा*अनुत्तीर्ण/ अनुपस्थित व उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अंक सुधार हेतु कर सकेंगे आवेदन*

विद्यार्थी स्वयं एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क सेन्टर पर निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन भर सकेंगे*

कुक्षी – हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा 2024- 25 में पंजीकृत छात्र- छात्राओं के लिए अनुत्तीर्ण , अनुपस्थित अथवा प्रथम परीक्षा में प्राप्त अंकों में सुधार के लिए द्वितीय अवसर की परीक्षा 17 जून से प्रारम्भ हो रही है । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी के प्राचार्य व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा इस बार प्रथम परीक्षा में असफल रहे परीक्षार्थियों के लिए द्वितीय अवसर की परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा परिणाम सुधारने का अवसर प्रदान किया गया है । द्वितीय अवसर की परीक्षा के लिए 7 मई से एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क सेन्टर पर आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है जो 21 मई तक चलेगी । द्वितीय अवसर के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने वाले विद्यार्थी ही इस परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे । माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा द्वितीय अवसर की परीक्षा के लिए एक विषय का शुल्क रूपए 500 , दो विषय के लिए रूपए 1000 तीन से चार विषयों के लिए रूपए 1500 तथा चार से अधिक विषयों के लिए रूपए 2000 रखा गया है जो कियोस्क सेन्टर पर आवेदन भरते समय नगद भुगतान करना होगा । संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी ने बताया कि द्वितीय अवसर की हाईस्कूल की परीक्षा 17 जून से 26 जून तक तथा हायर सेकंडरी की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मण्डल द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी । द्वितीय अवसर की परीक्षा के लिए प्रथम अवसर की परीक्षा में लिए गए आवेदित विषयों की ही परीक्षा होगी विषय परिवर्तन मान्य नहीं होगा । द्वितीय अवसर की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी परीक्षा परिणाम घोषित होने तक अगली उच्चतर कक्षा में अपनी जोखिम पर प्रवेश लेने की अस्थाई अनुमति के पात्र होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close