सुनीता काग ने जीता धार के लिए सोना.
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

सुनीता काग ने जीता धार के लिए सोना.

दिनांक 8 जून 2025,रविवार,
इंदौर कॉरपोरेशन एरिया वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं श्रीराम स्पोर्ट्स ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर और उज्जैन संभाग सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर वेटलिफ्टिंग स्पर्धा का आयोजन श्रीराम जिम मै किया गया।
प्रतियोगिता में इंदौर, धार, उज्जैन, रतलाम एवं मंदसौर जिले से विभिन्न आयु एवं वजन वर्ग मै खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
पहले दिन हुए महिला वर्ग के मुकाबलों में सीनियर महिला वर्ग मै जिला धार का प्रतिनिधित्व करते हुए *सुनीता काग* ने स्नेच 40 किलो, क्लीन एंड जर्क 49 किलो *कुल 89 किलो* भारोत्तोलन करते हुए प्रतियोगिता मै स्वर्ण सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
धार डिस्ट्रिक्ट वेइटलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रमुख श्री जयदीप पटेल, जिला सचिव श्री दीप शाह एवं कोषाध्यक्ष श्री अमोल सोनी जी ने सुनीता काग की इस स्वर्ण सफलता की हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान




