
नित्य स्नेह कन्या संस्कार शिविर समापन पर पहुंचा टांडा श्रीसंघ
टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट

पूज्य साध्वीजी तत्वलता श्री जी महाराज सा का टांडा चातुर्मास प्रवेश 5 जुलाई को होगा
टांडा धार नि प्र पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीजी महाराज सा के पट्टधर सु विशाल गच्छाधिपति धर्म दिवाकर श्रीमद विजय नित्यसेंन सूरीजी महाराज भांडवपुर तीर्थ उद्धारक आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीजी महाराज सा के आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री तत्वलता श्री जी , कुसुम लता श्रीजी , जिनांग यशा श्री जी, करुणालता श्री जी महाराज का इस वर्ष चातुर्मास टांडा में होगा टांडा जैन श्रीसंघ के 60 से अधिक सदस्य चातुर्मास प्रवेश का मूर्हत लेने जयंतसेन म्यूजियम मोहनखेड़ा पहुंचे थे ।
जयंतसेन म्यूजियम पर पिछले एक सप्ताह से पूज्य साध्वी जी भगवंत तत्वलता श्री जी महाराज सा की निश्रा में जैन कन्याओं का धार्मिक संस्कार शिविर चल रहा था जिसमे प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों की लगभग 180 कन्याओं ने शिविर में भाग लिया था टांडा संघ से भी 15 कन्याओ ने भाग लिया था 21 मई बुधवार को शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया था । समारोह में पूज्य साध्वीश्री तत्वलता श्री जी महाराज सा ने टांडा में चातुर्मास प्रवेश के लिए 5 जुलाई शनिवार का शुभ मूर्हत प्रदान किया जिससे टांडा श्री संघ में हर्ष व्याप्त हे उक्त जानकारी जैन श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष पारस हरण ने दी।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ ,,,,




