
टांडा तत्व चिंतन चातुर्मास में हुआ श्रेणी तप तपस्वियों का बहुमान


भरतपुर तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष तथा महिला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंत्री का टांडा आगमन जैन संघ परिषद परिवार ने किया बहुमान*
टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट

टांडा धार नि प्र – पुण्य सम्राट राष्ट्र संत पूज्य गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीजी महाराज सा के दिव्य आशीष तथा वर्तमान सुविशाल गच्छाधिपति ह्रदय सम्राट श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीजी महाराज सा, आचार्य श्री जयरत्न सूरीजी महाराज सा की अज्ञानुवर्ती सरलमना पूज्य साध्वी जी स्नेहलता श्री जी महाराज सा की शिष्या तत्वलता श्री जी महाराज सा आदि ठाणा चार का चातुर्मास हर्ष उल्लास से चल रहा। दीपावली बाद से हर दिन एक नया कार्यक्रम हो रहा हे। प्रथम दिवस भगवान महावीर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, गौतम रास साध्वीजी के मुखार बिंद से हुआ ,गौतम स्वामी जी की बड़ी पूजन , टांडा में प्रथम बार 45 आगम ग्रंथ की विधिवत पूजन लाभार्थी परिवारों ने तथा समाजजनों ने किया । भगवान आदिनाथ पूजन हुआ गौतम स्वामी जी तथा गुरुदेव राजेंद्र सूरीजी महाराज सा की प्रतिमा का अभिषेक पूज्य साध्वी जी भगवंत की निश्रा में हुआ।

चातुर्मास अंतिम दिनों में यहां 100 से भी अधिक दिनो से चल रही बड़ी तपस्या के तपस्वी का बहुमान किया गया। नगर की श्रीमती सीमा बेन प्रकाशचंद्र गादिया के श्रेणी तप, श्रीमती विनीता बेन विनोद जी बोरी श्रेणी तप ,श्री प्रफुल कुमार सागरमल जी चौहान के 108 आयंबिल तप की पूर्णाहुति पर नगर के प्रमुख मार्गो से शोभा यात्रा निकाली गई ।जिसका समापन आराधना भवन में हुआ। बाहर से पधारे अतिथियों तथा संघ प्रमुखों द्वारा गुरुदेव के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया अतिथि श्री बाबूलाल जी कटारिया भरतपुर राजस्थान ट्रस्ट अध्यक्ष , श्री लोकेशजी दसेड़ा जी जावरा , श्री कांतिलाल जी वागरेचा खवासा का शाल श्री फल तथा प्रतीक चिन्ह दे कर संघ तथा परिषद परिवार, चातुर्मास समिति द्वारा बहुमान किया गया। तपस्वी प्रफुल भाई चौहान , श्रीमती सीमाबेन गादिया , विनीता बेन जैन का जैन श्री संघ टांडा की ओर से महिला परिषद ,बहु परिषद की सदस्याओ ने उनके तप की अनुमोदना करते हुए शाल श्री फल माला तथा अभिनंदन पत्र, रजत सिक्का भेट कर बहुमान किया गया।इस अवसर पर साध्वीजी तत्वलता श्री जी तप की महत्ता बताते हुए कहा की तपस्या से हमारे कर्मो की निर्जरा होती हे, आत्मा निर्मल होती हे, वही तपस्वी का तेज चमकता है। प्रफुल भाई , सीमा बेन तथा विनीता बेन ने चातुर्मास के दौरान 100 से अधिक दिनो की उग्र तपस्या कर अपनी आत्मा का कल्याण किया साथ ही श्री संघ का गौरव भी बढ़ाया हे।कार्यक्रम में पाठशाला संचालिका श्रीमती चंदा बेन बांठिया , श्रीमती लक्ष्मी बेन नाहर का जैन श्री संघ की ओर से उपस्थित महिला परिषद बहु परिषद द्वारा शाल श्री फल माला से बहुमान किया गया कार्यक्रम का संचालन निर्मल श्रीश्रीमाल ने किया।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़




