थाना कुक्षी पुलिस ने शासकिय कन्या उच्चतर स्कुल कुक्षी में कार्यक्रम का आयोजन कर , छात्राओं को
06.12.24
थाना कुक्षी पुलिस ने शासकिय कन्या उच्चतर स्कुल कुक्षी में कार्यक्रम का आयोजन कर , छात्राओं को साइबर अपराध , यातायात सुरक्षा के नियमों, नशामुक्ति के बारे में जानकारी देकर साइबर अपराध, रोड एक्सीडेंट एवं नशा से बचने के तरीके बताएं*
टीआई ने कहा कि तंबाकू के खेत में गधा भी नहीं जाता है इसलिए इसके नशे से दूर रहने के दिए निर्देश*

साइबर सुरक्षा के संबंध में डिजिटल अरेस्ट से बचने के बताएं उपाय*

यातयात सुरक्षा के संबंध में कहा की 2023 में भारत में कुल 4 लाख 80,000 एक्सीडेंट हुए जिसमें एक लाख 72000 लोगों की मृत्यु हुई और 4,63000 लोग घायल हुए वहीं धार जिले में भी 2023 में 2110 एक्सीडेंट होकर 701 लोगों की हुई है*
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी,नशा मुक्ति ,साइबर अपराध सुरक्षा, आदि के बारे जागरुक करने के निर्देश जारी किए है ,पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को थाना स्तर पर स्कुल एवं कालेज, छात्रावास, सार्वजनिक स्थान में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो,बालक, बालिकाओं, महिला , आम नागरिकों को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया हैं ।थाना कुक्षी पुलिस द्वारा दिनांक 06 12.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में और श्री मान एसडीओपी महोदय श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में कुक्षी में कन्या शासकिय उच्चतर विद्यालय कुक्षी के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया । टी आई कुक्षी श्री राजेश यादव ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी देकर डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताएं ,साथ ही यातायात दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान और भारत सहित मध्य प्रदेश, धार जिले में हो रही दुर्घटनाओं की जानकारी देकर उनके कारण एवं निदान के बारे में बताया,नशे के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि तंबाकू का नशा इतना खतरनाक है कि तंबाकू के खेत में गधा भी घास चरने नहीं जाता है, ऐसे जहरीले पदार्थ का सेवन से हमेशा बचना चाहिए ,कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकगण एवं थाना स्टाफ से asi नीलेश मालवीय, प्रधान आरक्षक सतीश,आरक्षक विपिन एवं लोकेश उपस्थित रहे



