बाग थाना क्षेत्र के बाकी गांव में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी पहचान सड़कपुरा मोहल्ले निवासी
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

बाग, धार, मध्यप्रदेश,,
बाग थाना क्षेत्र के बाकी गांव में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी पहचान सड़कपुरा मोहल्ले निवासी राजेश जमरा के रूप में हुई। पुलिस ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।*

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह 9 बजे राजेश की भाभी खेत में गई थी, वहां उन्होंने राजेश को मृत अवस्था में पाया।*
*सूचना मिलते ही गांव के सरपंच और मोहल्ले के लोग युवक को बाग अस्पताल ले गए। डॉ. हरि सिंह मुवेल ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश 12वीं पास था। खेती का काम करता था। उसके पिता का देहांत 10 साल पहले हो चुका।*
*राजेश की सगाई हो चुकी थी। उसके तीन भाई हैं। घटना के समय तीनों भाई घर पर नहीं थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। बाग अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
बाग़ से फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सहज़ाद खान भारती की रिपोर्ट,,



