नगर परिषद कुक्षी द्वारा गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सम्पादक सज्जाद खान

शासन निर्देशानुसार नगर परिषद कुक्षी द्वारा गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।


आज अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व कुक्षी की उपस्थिति में नगर परिषद स्टाफ एवं कन्या शिक्षा परिसर के स्टाफ छात्र-छात्राओं द्वारा बाग रोड स्थित उरी बाघनी नदी की साफ सफाई की गई जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान पार्षद संजय सिर्वी एवं मुख्य नगर पालिका आधिकारी सुरेन्द्र सिंह पंवार उत्कृष्ट कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य एवं अध्यापकगण एवं न प कर्मचारियों द्वारा नदी की साफ-सफाई की गई। इस मुहिम में नगर परिषद के पार्षद गण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं, आमजन आदि के द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया । अभियान अन्तर्गत नगर के अन्य सभी बावडियो को साफ स्वच्छ किया जाएगा । अनुविभागीय अधिकारी महोदय एवं अध्यक्ष महोदया द्वारा नगर के नागरिकों से भी अपील की गई कि जल बचाएं जल का संरक्षण करें अपने आसपास के जल स्रोत कुएं बावड़ी को कचरा आदि डालकर गंदा ना करें जल ही जीवन है जल है तो कल है।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान



