कूक्षी तहसील के उपपंजीयक कार्यालय में संपदा 2.0 के तहत हुई पहली रजिस्ट्री*
संबंधित वसीयतकर्ता को तहसील का प्रथम दस्तावेज वसीयत नामे की कॉपी उपपंजीयक ठाकुर ने प्रदान की गई।

कूक्षी तहसील के उपपंजीयक कार्यालय में संपदा 2.0 के तहत हुई पहली रजिस्ट्री*

कुक्षी तहसील के उपपंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण की नवीनीकृत प्रणाली संपदा 2.0 के तहत शुक्रवार को पहली रजिस्ट्री की गई। जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र, वरिष्ठ जिला पंजीयक प्रभात वाजपेयी के मार्गदर्शन में उपपंजीयक कार्यालय कुक्षी में प्रथम दस्तावेज वसीयत नामे का पंजीयन उप पंजीयक रुपाली ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यालय में सेवा प्रदाता प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र राव चव्हाण ने बुक स्लॉट का पंजीयन सुनैना पति जितेन्द्र राव चव्हाण निवासी कुक्षी का एक वसीयत नामे का पंजीयन किया। साथ ही संबंधित वसीयतकर्ता को तहसील का प्रथम दस्तावेज वसीयत नामे की कॉपी उपपंजीयक ठाकुर ने प्रदान की गई।



