जिस घर में बहन बेटी का आगमन होता रहता है वह घर बहुत भाग्यशाली है– पंडित बनवारी लाल जी चौबे
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

जिस घर में बहन बेटी का आगमन होता रहता है वह घर बहुत भाग्यशाली है– पंडित बनवारी लाल जी चौबे

भगवान राम का राज्याभिषेक के बाद कथा का समापन

टांडा ( धार) यदि किसी के घर में बहन बेटी का आगमन होता है तो उनके आगमन से मन को प्रसन्न रखें खुश होकर अगवानी करें और जब वह विदा हो तो उन्हें कुछ ना कुछ देकर ही विदा करें बहन बेटियों पर किया हुआ खर्च कई गुना फल देता है; उक्त उद्गार कथावाचक ज्योतिषाचार्य पंडित बनवारी लालजी चौबे इंदौर के द्वारा राम कथा के दौरान कही!*
*आपको बता दे कथा के नवम दिवस पर लंकापति रावण की मुक्ति के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक बड़ी धूमधाम के साथकिया गया कथा में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का प्रसंग आने पर छोटे-छोटे मासूम बच्चों के द्वारा भगवान के रूप में परिसर पर आगमन होते ही राजा रामचंद्र भगवान की जय के नारे से पंडाल भुज उठा*
*प्राचीन नर्सिंग मंदिर परिसर पर प्रतिदिन लक्ष्मी नारायण पूजन अभिषेक एवं हवन प्रतिदिन किया गया इसी कड़ी में कल नगर में पहली बार भगवान श्री राम का अभिषेक पूजन एवं कमल के 1100 पुष्प से मंत्र उपचार के साथ सामूहिक अभिषेक विधि विधान के साथ संपन्न किया गया जिसमें नगर की धर्म प्रेमी जनता सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़
टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्




