बाग नगर के भूमि हीन लोगों को जल्द मिलेगी भूमि की सौगात।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

बाग नगर के भूमि हीन लोगों को जल्द मिलेगी भूमि की सौगात।


बाग जनपद क्षेत्र क्रमांक 14 में ग्राम पंचायत बाग में कुछ वर्ष पूर्व जिनके पास भूमि नहीं उसके लिए बाग जनपद ने , पूर्व में रहे कलेक्टर आलोक सिंह को आवेदन सौंपा था।

उसके बाद हितग्राहियों ने लगभग 325 आवेदन पट्टे के लिए rt योजना में ऑनलाइन किए थे।
उस समय पटवारी रहे पवन पाटीदार और पंचायत की टीम ने घर घर जाकर जांच की थी।
जांच में लगभग 141 लोगों की पात्र सूची बनाई गई थी।
बाग सरपंच धर्मेंद्र बामनिया और जनपद सदस्य प्रतिनिधि वकार खान गोल्डी ने, पटवारी इंद्रजीत चौहान के साथ शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 97/3 का मुआयना किया था।
और आज कुक्षी राजस्व अधिकारी i a s विशाल धाकड़ को आबादी घोषित करने के लिए आवेदन सौंपा।
जिसमें 300 लोगों को पट्टे देने की बात कही,वकार खान गोल्डी ने कहा अगर 300 लोगों के लिए एक ही स्थान पर भूमि मिल जाती हे तो , उसे कालोनी की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा।
जिसमें पानी सड़क बिजली की व्यवस्था करना भी आसान होगा। अनुविभागीय अधिकारी विशाल धाकड़ ने कहा कि, जल्द से जल्द मौका मुआयना कर कलेक्टर धार को अवगत कराएंगे,ओर आबादी घोषित करने की बात कही।
इसी बिच बाघनी नदी पर घाट निमार्ण को लेकर भी चर्चा की गई , ज्ञात हो धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र को जनपद अध्यक्ष एवं सदस्यों ने घाट निर्माण के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद तत्काल में मौके का मुआयना कराया , और स्टीमेट बनाने के लिए विभाग को आदेशित किया था । जनपद पंचायत सी ई ओ बाग ने बताया कि लगभग 1.65 करोड़ का स्टीमेट बना हैं, और कलेक्टर महोदय इस कार्य को लेकर उत्सुक हैं।
राजस्व अधिकारी विशाल धाकड़ ने कलेक्टर महोदय से बात कर जल्द से जल्द घाट निर्माण कराने की बात भी कही। जो बाग नगर के लिए एक बड़ी सौगात होगी, देखना ये हे की ये दो बड़ी सौगात कब तक पूरी होगी।
बाग से शहजाद खान भारती की रिपोर्ट फास्ट न्युज जनता की आवाज से

