February 8, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

चलानी कारवाई से बचाने के एवज में कनिष्ठ यंत्री अनिल वास्केल 30,000 रु की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

चोरीकर बिजली चला रहा था।
उपभोक्ता ,
बिजली विभाग ने 60,000 रु जुर्बना ठोका।
चलानी कारवाई से बचाने के एवज में कनिष्ठ यंत्री अनिल वास्केल 30,000 रु की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा।

धार जिले की सिंघाना के ग्राम देवगढ तहसील मनावर का मामल है। दिनांक 18.05. 2025 को आवेदक अनिल पटीदार के घर पर फाल्ट होने से लाईट चली गई थी जिसकी सूचना देने हेतु आवेदक ने म.प्र.वि.वि.कं.लि. सिंघाना जिला धार पर फोन लगाया तो किसी ने आवेदक का फोन नहीं उठाया। जिस पर आवेदक ने अलग से एक केबल डालकर अपने घर की बिजली चालू कर ली थी। इस पर दिनांक 19.5.25 को म.प्र.वि.वि.कं.लि. सिंघाना जिला धार के जेई अनिल वास्केल एवं उनकी टीम आवेदक के गांव देवगढ गई तथा मौके पर बिजली चोरी का चालान बनाया था एवं आवेदक को बताया की तुम्हारा 60,000/- रू. का चालान बनाया है। इस पर आवेदक दिनांक 21.5.25 को मीटर रीडर श्री वासुदेव से मिला और चालान की राशि कम कराने की बातचीत की तो उसके द्वारा चालानी कार्यवाही नहीं करने के लिये जेई साहब से बात करके आवेदक को चालानी कार्यवाही से बचाने के एवज में 40,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 26.05. 2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी अनिल वास्केल के कहने पर आरोपी श्री गणेश इस्के को आवेदक से 30,000/- रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 एवं धारा बीएनएस 61 (2) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेपदल- कार्यवाहक उपुअ श्री आनंद चौहान, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर,.. आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, महिला आरक्षक श्री सोनम

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close