February 8, 2026 |
क्राइमदेशमध्यप्रदेशराजनीति

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, धरमपुरी में अवैध रेत भंडारण पर मारा छापा, भारी मात्रा में रेत जब्त… रेत माफियाओं में मचा हड़कंप।

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, धरमपुरी में अवैध रेत भंडारण पर मारा छापा, भारी मात्रा में रेत जब्त… रेत माफियाओं में मचा हड़कंप।

धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से संग्रहित की गई भारी मात्रा में बालू रेत को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी और उसके तटीय इलाकों से लंबे समय से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा था, जिसे रेत माफिया औने-पौने दामों पर बेचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जमा कर रहे थे। स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज विभाग की टीम ने धरमपुरी के खुजावा इलाके में छापा मारकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों से अवैध रेत के भंडारण को जब्त किया गया है। हालांकि विभाग की इस तत्काल कार्रवाई के बावजूद कई सवाल भी उठ रहे हैं, खासतौर पर जब्त रेत को नगर परिषद धरमपुरी के माध्यम से कौशल स्वामी नामक ठेकेदार को तुरंत बेचने को लेकर। फिलहाल खनिज विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है, लेकिन इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

संदेश पिपलोदिया, खनिज इंस्पेक्टर धरमपुरी (धार)

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close