February 9, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेश

टांडा पुलिस को मिली पड़ी सफलता लूट व डकैती की योजना बना रहे छै आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

टांडा पुलिस को मिली पड़ी सफलता लूट व डकैती की योजना बना रहे छै आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

2. आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल सहित तीन लोहे के फालीयो व तीर कमान किए गए जप्त।* श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियों की धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया था जिसमें श्रीमान एसडीपीओ कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 11. 8.2025 की रात्रि में संपत्ति संबंधी आरोपियों की तलाश तथा पेंडिंग अपराध में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान निरीक्षक संजय कुमार रावत मय फोर्स ग्राम नरवाली पहुंचे जहां विश्वसनीय द्वारा सूचना मिली कि परेठा फाटा बोरी टांडा रोड पर 5 से 6 बदमाश दो मोटरसाइकिल को लेकर छुप कर बैठे हैं और आपस में बातचीत कर कह रहे हैं कि इंदौर राजगढ़ तरफ से बोरी जाने वाले छोटे बड़े वाहनों पर पत्थर मार कर उन्हें रोक कर उनका सामान रुपया पैसों के लूटपाट करना है बातचीत कर डकैती की योजना बना रहे उपरोक्त मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने पर निरीक्षक संजय कुमार रावत द्वारा मौके पर ही पुलिस टीम का गठन किया गया दोनों टीमों को घेराबंदी करने एवं छुप कर रहने हेतु बताया एवं दोनों टीम के स्टाफ को निरीक्षक संजय कुमार रावत द्वारा अपने टॉर्च को दो बार ऊपर उजाला करके इशारा करूं का तब एक साथ दोनों टीमें रोड किनारे से घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई करेंगे इस संबंध में अवगत कराया योजना अनुसार दोनों टीमें छिपते छुपाते परेठा रोड पर पुलिया के पास पहुंची और देखा तो पुलिया पर 6 व्यक्ति दो मोटरसाइकिल को खड़ी कर हाथ में फालिया लिया और तीर कमान लेकर बैठे थे और आपस में बातचीत कर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे जो सभी दोनों टीमों के सदस्यों द्वारा सुनी और देखी गई उक्त बात सुनकर दोनों टीम के सदस्यों को निरीक्षक संजय कुमार रावत द्वारा टॉर्च जलाकर ऊपर की ओर दो बार इशारा किया तो दोनों टीमों द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों की घेराबंदी करने लगे तभी उक्त बदमाश टार्च की रोशनी देखकर मौके पर ही दो मोटरसाइकिल को छोड़कर हाथों में फालिया लेकर रोड के दोनों तरफ खेतों में भागने लगे जिनको दोनों टीमों के सदस्यों ने घेरा बंदी कर बमुश्किल पकडा, जिसमें1. सिनकेश सिंह पिता सीलदार पलासिया भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम बगोली 2.कालू पिता थाउ भूरिया भिल उम्र 30 साल निवासी झिरपनिया3. मडिया पिता रायसिह मकवाना भिल 28 साल निवासी सिंगार चोरी4. नरसिंह पिता हर मंडलोई भिल 31 साल निवासी ग्राम सिंगाचोरी 5.वेसता पिता कालू भिल 29 साल निवासी ग्राम सिंगाचोरी 6.माल सिंह से पिता केटु भूरिया भिल उम्र 27 साल निवासी ग्राम भूतिया का था। उक्त समस्त आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल सहित तीन धारदार लोहे के फलिया जप्त किए गए जो उक्त छ बदमाशों का कृत्य अपराध धारा 310 (4),310 (5), बीएन‌एस 25 बी आयुध अधिनियम का दंडनीय अपराध पाया जाने से उक्त बदमाशों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया थाना प्रभारी टांडा श्री संजय कुमार रावत द्वारा बताया गया की संपत्ति संबंधी फरार आरोपियों के घर पकड़ पुलिस टांडा द्वारा लगातार जारी रहेगी ।
*उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टांडा निरीक्षक संजय कुमार रावत ,उप निरीक्षक भूपेंद्र खरतिया , स‌उनि योगेंद्र सिंह मावी , स‌उनि जितेंद्र सांकला, प्रधान आरक्षक 844 माधव सिंह वसुनिया, प्रधान आरक्षक 821 राम सीह सस्तिया ,आरक्षक 1068 सुनील पवार ,आरक्षक 1097 सिद्धार्थ गोरे, आरक्षक 1166 निलेश सपाल, आरक्षक 593 विनोद सोलंकी, सैनिक 262 बहादुर बामनिया ,चालक आरक्षक 74 गोवर्धन कटारा का सराहनीय योगदान रहा।

प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close