
*ग्राम जुलवानिया पचखेड़ा के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी मनावर और आबकारी* *अधिकारी मनावर को ज्ञापन दिया 11 अवैध बेच रहे शराब *विक्रेताओं के खिलाफ
ग्रामसभा में ली शराब मुक्त गांव बनाने की शपथ

ग्रामीणों का कहना है कि मनावर तहसील के गांव जुलवानिया पंचखेड़ा में शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इन समस्याओं को समाप्त करने के लिए ग्रामीणों ने मिलकर यह बड़ा कदम उठाया है।

इससे पहले गांव में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें सर्वसम्मति से गांव को शराब मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। सभी ग्रामीणों ने इस पर अपनी सहमति दी और शपथ ली कि वे न तो शराब बनाएंगे और न ही बेचेंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 11 लोग खुलेआम अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। जब भी ग्रामीण उन्हें समझाने जाते हैं, तो वे धमकी देते हैं और लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए, ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन ने बताया कि ग्रामीणों ने अपने आवेदन में उन 11 लोगों के नाम दिए हैं जो अवैध शराब बेच रहे हैं। ये नाम अनिल पिता श्रवण, शोभाराम पिता गुलाबसिंह, पूनम पिता शांतिलाल, रुपेन पिता गोविंद, करण पिता मोहन, रूपचंद पिता गोकुल, कृष्णा पिता फुल सिंग, पप्पू पिता सुखलाल, रमेश पिता भग्गा, राजाराम पिता गोविंद और दिनेश पिता गलसिंग है।
ग्रामीणों ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस मामले में कार्रवाई की जाए ताकि गांव में शांति और सद्भाव कायम हो सके। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने आश्वासन दिया है कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ मनावर से
सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट



