February 8, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

हिंदू धर्म नहीं अपितु जीवन जीने की शैली है*

फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

हिंदू धर्म नहीं अपितु जीवन जीने की शैली है*

कार्यालय कार्य को गति देने वाला केंद्र – प्रांत संघचालक*

नवीन संघ कार्यालय का भूमिपूजन संपन्न*

कुक्षी – धर्म को राजनीति से दूर रखो ऐसा लोग कहते है तो क्या अर्धम को राजनीति में रखे बहुत से हिंदू को धर्म से जोड़ते हैं किंतु हिंदू धर्म नहीं अपितु जीवन जीने की शैली है उक्त बात श्री दत्ता जी उननगांवकर सेवा संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कुक्षी कार्यालय के भूमिपूजन के अवसर पर मालवा प्रांत के प्रांत संघचालक डॉ श्रीप्रकाश जी शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहीं, साथ ही कहा कि किसी शब्द के मूल में जाना चाहिए कार्यालय कार्य को गति देने वाला केंद्र है वहीं धार विभाग संघचालक भुपेंद्र जी कसेरा, ट्रस्ट न्यासी महेंद्र जी गुप्ता ने भी संबोधित किया ।व्याख्यान माला का शुभारंभ संघ चालक डॉ हेडगेवार, गुरु गोलवलकर एंव मां भारती के चित्रपट पर तिलक पूजन तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में सामुहिक गीत राजेन्द्र सस्तिया,एकल गीत गगनजी अरोड़ा और अतिथि परिचय जिला कार्यवाह अंतरसिंहजी द्वारा कराया गया कार्यक्रम का संचालन मोहन जी बर्फा एवं आभार सेवा भारती के विक्रम जी चोयल ने माना।
कार्यक्रम से पूर्व स्व.श्री समरसिंह जी चन्देल प्रांत गौ सेवा सह संयोजक के जीवन पर प्रकाश मनीष जी शर्मा जिला सह सेवा प्रमुख ने डाला व दुःखद निधन पर दो मिनिट का मौन रखा गया वहीं दत्ता जी उननगांवकर सेवा संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यालय का भूमिपूजन सुबह नगर के गायत्री कालोनी में आचार्य पं. के. सी. शर्मा के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी,स्वयंसेवक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे

*फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़*

सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close