February 8, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशमौसमहेल्थ

आँधी -बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली, दो यूवती समेत तीन लोग हुए घायल, तो वही किसान के एक बेल की मौत

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

कुक्षी क्षेत्र में अलग-अलग गांव में बिजली गिरने से 3 लोग हुए घायल SDM ने अस्पताल पहुंचकर जाने घायलों के हाल।

कुक्षी तहसील क्षेत्र में सोमवार शाम के समय अचानक से मौसम में बदलाव आया।

वही आसमान में बादल छा गए जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आई, इस दौरान कुक्षी तहसील क्षेत्र के निसरपुर में बारिश देखने को मिली।

कुक्षी तहसील क्षेत्र डेहरी क्षेत्र एवं कुक्षी क्षेत्र के ग्राम खेड़ली एवं लुनहेरा में
आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही सोमवार शाम 7 बजे कुक्षी एसडीएम विशाल धाकड़ के द्वारा आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए, किशोरी बादल पिता सिमरिया उम्र 14 वर्ष निवासी खेड़ली।
साइकु पिता करम सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी खेड़ली, अरविंद पिता भारत सोलंकी उम्र 17 वर्ष निवासी लुन्हेरा को लेकर सिविल अस्पताल कुक्षी में भर्ती कराया गया है।

वहीं एसडीएम कुक्षी विशाल धाकड़ के द्वारा सिविल अस्पताल कुक्षी पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान की रिपोर्ट,

 

 

 


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close