February 8, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

छोटे भाई को मारने के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती दी : इंदौर से थार लेकर मारने पहुंचे 6

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

छोटे भाई को मारने के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती दी : इंदौर से थार लेकर मारने पहुंचे 6 आरोपी गिरफ्तार; हत्या को देना चाहते थे एक्सीडेंट का रूप*

खरगोन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।
बता दे कि जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में भाई ही भाई का बन गया काल। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आपको बताते चले की जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारने के लिए इंदौर के सुपारी किलर को 10 लाख रुपए की सुपारी दे दी। अब सवाल यह उठता है कि जब एक ही मां की कोख से जन्म लिए दो भाइयों के बीच यह कैसी दुश्मनी जो अपने सगे भाई को किराए के गुंडो से मरवाना चाहता था। फिलहाल आपको बता दे कि हमारे निमाड़ में एक कहावत है जाको राखे साइयां मार सके ना कोई जी हां यह कहना तब लाजमी हो जाता है जब खरगोन जिले के काटकूट में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मारने के लिए सुपारी किलर को 10 लाख रुपए की फिरौती दे दी। आरोपीगण सम्मिलित होकर इंदौर से थार गाड़ी लेकर मेडिकल कारोबारी को मारने पहुंचे। आरोपियों ने थार गाड़ी से मेडिकल कारोबारी को टक्कर मारकर बड़े हादसे का रूप देने की कोशिश की। लेकिन वह बच गए।  इस मामले में पुलिस ने इंदौर और देवास के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंगलवार शाम की है। जहां मेडिकल कारोबारी संदीप शर्मा अपने मेडिकल स्टोर से अपने गांव बडेल लौट रहे थे। तभी जंगल के रास्ते में उनकी बाइक को एक थार गाड़ी में टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उन्हें घेरने आए, लेकिन सामने से आ रहे कुछ बाइक सवारों को देख कर संदीप अपनी जान बचाने में सफल रहे। बाद में उन्होंने ग्रामीणों की मदद ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि संदीप के बड़े भाई डॉक्टर दीपक शर्मा, जो इंदौर में रहते हैं। उन्होंने पैतृक जमीन के विवाद में छोटे भाई की हत्या के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती दी थी। दोनों भाइयों के बीच करोड़ों रुपए की 19 बीघा पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बड़े भाई चाहते थे कि छोटा भाई यह जमीन अपने नाम ना करा पाए।
खरगोन एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि
*“आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई थी। पुलिस में घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को जप्त कर लिया है। एक आरोपी की निशान देही पर अन्य चार और सुपारी देने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने अभी बड़े भाई डॉक्टर दीपक शर्मा को आरोपी नहीं बनाया है।”*
फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इंदौर निवासी चेतन बंजारा (भंवर कुंआ) शुभम आर्य सिंधी कॉलोनी राहुल वर्मा जूनी इंदौर आदित्य प्रधान मराठा रावजी बाग देवास निवासी दिनेश रंधावा पूजा पूरा और रोहित राठौर पडाली शामिल है।

फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान कीरिपोर्ट*


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close