जनजाति गौरव कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन सम्पन्न!!सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय कुक्षी में जनजाति गौरव कार्यक्रम के
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

जनजाति गौरव कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन सम्पन्न!!सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय कुक्षी में

जनजाति गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत जनजाति गौरव गाथा समिति के द्वारा गौरवशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश जी अमलियार, जनजाति विकास मालवा प्रांत प्रमुख ( इंदौर उज्जैन संभाग) l श्री रामशरण जी मचार एवं श्री अरविंद जी डावर रहे. विशेष अतिथि जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री ओ. पी. पाटीदार एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एल. गर्ग द्वारा की गई l कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, स्वामी विवेकानंद एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गयाl कार्यक्रम का संचालन कुमकुम जामोद, पंकज बघेल और नंदना गवली छात्र, छात्राओं के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि एवं प्राचार्य महोदय द्वारा अपने विचार रखे गए l महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा जन जाती सामाजिक रीति रिवाज पर आधारित एक नाट्य, विवाह परम्परा का प्रस्तुत किया गया और आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गईl इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा l आभार डॉक्टर दिलीप माहेश्वरी द्वारा माना गया l महाविद्यालय में जनजाति योद्धाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन आयोजन भी किया गया जिसका उद्घाटन एवं अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया.. जनजातीय क्रन्तिकारीयों के जीवन परिचय की झलकियां दिखाई गईं,यह जानकारी कार्यक्रम सयोंजक डा आर. के. चौहान ने दी…


