February 8, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

आदिवासी हिन्दू है, पूर्वज राम – राम बोलते आ रहे है – ईश्वर ब्रजवासी टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्टर *अनंत चतुर्दशी पर धर्म रक्षा समिति की निकली कई झाकिया* टांडा(धार

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

आदिवासी हिन्दू है, पूर्वज राम – राम बोलते आ रहे है – ईश्वर ब्रजवासी

टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट
अनंत चतुर्दशी पर धर्म रक्षा समिति की निकली कई झाकिया*
टांडा(धार)- गणेशोत्सव के 10 वे दिन अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को टांड़ा नगर मे निकली धर्म रक्षा समिति कि झाकियो को निहारने आस पास के इलाके से बडी संख्या मे श्रद्धालू पहूचे। दोपहर 3 बजे से ही बाजार में भीड-भाड होने लग गई थी। बडी संख्या मैं लोगो का हुजूम झाकियो को देखने टांड़ा आया। नगर मे भी विराजित विभिन्न स्थानो पर गणपति बप्पा को नम आखो से विदाई दि। जिसमे प्रमुख रुप से ओमकारा ग्रुप पंचायत ग्राउंड, सदर बाजार,आई माता मंदिर सिर्वी मोहल्ला , आम्बेडकर कालोनी, किंग ग्रुप नर्सिंग मंदिर,डाक बंगला,खेड़ापति हनुमान मंदिर आदी स्थानो पर विराजित गणेश जी को भक्तो ने विदाई देकर विसर्जन किया। टांड़ा सहीत समूचे क्षेत्र मे धर्म रक्षा समिति के द्वारा गणेश जी कि प्रतिमा स्थापित कि जाती है। जहा 10 दिनो तक विभिन्न आयोजन होते है जिसमे कबड्डी व महाआरती व भंडारे का आयोजन समिति के लोगो के द्वारा किया जाता है। अंतिम दिन ग्रामीण क्षेत्र कि धर्म रक्षा समिति के द्वारा झाकिया सजा कर टांड़ा के प्रमुख मार्ग से निकाली गई। उत्साह की झांकियां में श्रद्धा का रंग डालने के लिए ग्रामीण अंचल के लोग प्राकृतिक रूप से व भगवा रंग में झाकिया सजाते है। धर्म रक्षा समिति कि सभी झाकिया डाक बंगले से प्रारंभ हुई जहां एक धर्म सभा हुई जिसमें मुख्य वक्ता बाग से आए ईश्वर ब्रजवासी थे। सम्पूर्ण नगर मे भृमण कर अपने अपने-अपने गाँवो में पहुची। इस अवसर पर भाजपा मंडल टांडा बस स्टैंड पर मंच बनाकर झांकियों का स्वागत भी किया। धर्म रक्षा समिति द्वारा प्रसाद स्वरूप लुग्सी का वितरण भी किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ ,टाण्डा,धार,से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट,


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close