February 8, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमौसमराजनीति

गंधवानी में आज आदिवासी परंपरा, सेवा और संवेदना

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

गंधवानी में आज आदिवासी परंपरा, सेवा और संवेदना के साथ मना नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का जन्मदिन

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी के लोकप्रिय विधायक श्री उमंग सिंघार का जन्मदिन आज गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, जनसंपर्क और सेवा कार्यों के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी नृत्य एवं परंपराओं के माध्यम से जन्मदिन मनाकर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिया गया।

जन्मदिन के अवसर पर सुबह सरदारपुर रेस्ट हाउस में जिले भर से पधारे कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ताओं से श्री सिंघार ने आत्मीय एवं सौजन्य भेंट की। कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह, शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात अपनी वार्षिक परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री उमंग सिंघार ने बलवारी ग्राम स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

सरदारपुर से गंधवानी आगमन के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। वहीं गंधवानी पहुँचकर नित्यानंद आश्रम में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त किया और विधानसभा क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सेवा और संवेदनशीलता की भावना के तहत श्री सिंघार ने हिन्दू अनाथालय, पिपलपेड़ा (धार) में भोजनशाला निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही अनाथालय में अध्ययनरत 70 बच्चों के लिए एक वर्ष की कॉपी-किताबों की व्यवस्था, आगामी वर्ष दीपावली पर प्रत्येक बच्चे को दो-दो जोड़ी वस्त्र, मिठाई-पटाखे एवं बच्चों की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में श्री सिंघार ने विधानसभा गंधवानी के ग्राम सोयला की प्रतिभावान छात्रा पूजा सोलंकी को शिक्षा प्रोत्साहन के रूप में लैपटॉप प्रदान किया।

मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए श्री सिंघार ने शिवपुरी के एक दिव्यांग व्यक्ति, जो पिछले दो वर्षों से ट्राइसाइकिल की मांग कर रहा था और प्रशासन द्वारा उपेक्षित रहा, को अपने जन्मदिन के अवसर पर ट्राइसाइकिल प्रदान करने की घोषणा भी की।

वहीं गंधवानी में हजारों की संख्या में पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर श्री सिंघार ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आदिवासी नृत्य और परंपरा के साथ आयोजित इस जन्मदिन समारोह में पूरे विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से आए लोगों और विधायकों सहित गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर श्री उमंग सिंघार ने कहा कि “मेरी देवतुल्य जनता का अपार प्रेम, विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं इस आत्मीय स्नेह के लिए कृतज्ञ हूँ और सदैव जनसेवा के संकल्प के साथ जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता रहूँगा।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close