भारतीय सेना के शौर्य ब सम्मान में टांडा में निकली तिरंगा यात्रा
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

भारतीय सेना के शौर्य ब सम्मान में टांडा में निकली तिरंगा यात्रा
आप्रेशन सिंदूर की सफलता को सराहा गया
(टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट)


टांडा- जम्मू कश्मीर के पहलगांम में जेहादी आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष पर्यटकों के साथ जिस प्रकार से नरसंहार किया गया। आतंकीयो द्वारा नीच एवं कायराना हरकत की गई थी इस घटना का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया जिसमें पाकिस्तान में आतंकीयो के कई ठिकानों को ध्वस्त कर सेंकड़ों की संख्या में आतंकियों को मोत के घाट उतार कर विजय प्राप्त की भारतीय सेना की इसी सफ़लता का देशभर में गुणगान हो रहा गुरुवार को टांडा में भी भारतीय नागरिक सुरक्षा मंच के बेनर तले तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें सेंकड़ों की संख्या लोग उपस्थित थे नर्सिंग मंदिर प्रांगण से निकली रैली में एक चार पहिया वाहन पर भारत माता का चित्र लगाया गया तथा दोनो ओर तिरंगा झंडा भी लगाया गया टांडा क्षेत्र के दो रिटायर्ड फोजी अरविंद जी डावर तथा सोभान सिंह जी मौर्य का पारस जैन अमरसीह जी सोलंकी संदीप अग्रवाल प्रदीप गादिया शुभम गादिया ने पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया तथा वाहन में सम्मान के साथ खड़ा किया तिरंगा यात्रा का नगर भ्रमण हुआ जिसमे गुरुकुल एकेडमी के छात्र छात्रा यात्रा के आगे बैंड पर देश भक्ति धुन बजा रहे थे राष्ट्रप्रेमी युवा भारत माता की जय जय कार तथा वीर सैनिकों के शौर्य को याद रखेगा हिंदुस्तान के नारों से गुंजायमान कर दिया डीजे पर देश भक्ति गीत बज रहे थे बोरी रोड चौराहे पर समापन अवसर पर जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन मंडल अध्यक्ष अमरसिंह सोलंकी वरिष्ठ पत्रकार प्रकाशचंद्र लोढ़ा श्रीमती शिखा जी जैन लालसिह बघेल अजय माहेश्वरी अमित पगारिया पारस हरण रिटायर्ड फौजी अरविंद जी डावर आदि ने सैनिकों के अदम्य साहस को सैल्यूट किया भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प तथा आपरेशन सिंदूर की सफलता को सराहा । कार्यक्रम का संचालन निर्मल जैन ने किया तथा आभार कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने माना ।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़,,,



