वड़तालवासी श्री लक्ष्मी नारायण देव के परम
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


वड़तालवासी श्री लक्ष्मी नारायण देव के परम आशीर्वाद एवं श्री श्री 1008 श्री राकेशप्रसादजी महाराजश्री के परम आशीष एवं पूज्य गुरुवर श्री गोविंदस्वामीजी मैतपुर वालों की प्रेरणा से श्री स्वामीनारायण मंदिर वड़तालधाम के तत्वावधान में श्री लक्ष्मीनारायण चेरिटेबल ट्रस्ट वडतालधाम द्वारा शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को लगभग 2800 कापियों का वितरण किया जाना है। जिसकी शुरुआत

आज दिनांक 8 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 1 कुक्षी से कापियों का वितरण कुक्षी मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीरामलक्ष्मणदासजी , एवं मंदिर समिति के श्री लोकेश पाटीदार सरदार, सुनील नेटकॉम, मनोज तेलीया, वीरेंद्र पाटीदार, अनिल पाटीदार,एव निकेश पाटीदार ने किया। इस अवसर पर बीआरसी कुक्षी सीताराम।डाबर, बी ए सी मुकेश पाटीदार, शिवराम पाटीदार, सचिन मालवीया, भूपेंद्र भंवर ,जनशिक्षक मंशाराम बघेल, संस्था प्रधान राकेश सोनी एव शाला के समस्त शिक्षक एव शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सज्जाद खान



