भगवान शिव की आराधना में ऑनलाइन पार्थिक शिवलिंग का पूजन अभिषेक किया गया
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

धार जिले के टांडा से रिपोर्टर प्रियेश ठाकुर
भगवान शिव की आराधना में ऑनलाइन पार्थिक शिवलिंग का पूजन अभिषेक किया गया

भगवान शिव की आराधना का महान पर्व श्रावण का महीना माना जाता है और इसी श्रावण माह में कल शिवरात्रि पर भगवान की भक्ति के साथ-साथ सिहोरा वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा ऑनलाइन पार्थिक शिवलिंग का पूजन अभिषेक का आयोजन किया गया इनके आयोजन से नगर के सैकड़ो परिवारों ने भगवान का पूजन अभिषेक किया गया किया गया*

आपको बता दे एक और जहां सभी मंदिरों पर भगवान शिव का पूजन अभिषेक आधी रात से प्रारंभ होकर दिनभर चलता रहता है इसी कड़ी में पूर्णिमा महोत्सव समिति के द्वारा एक माह की अखंड रामायण जी के पाठ आयोजन किया इसमें नगर के वरिष्ठ भक्तों के साथ-साथ अब बच्चे बालिकाएं एवं महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रामायण जी का पठन बड़े भाव के साथ कर धर्म लाभ ले रहे हैं*
प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट,, टाण्डा नगर



